Uncategorized

साहू समाज के वर्तमान विकासशील स्वरूप में पुरखों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है – ओंकार साहू


धमतरी । विधायक ओंकार साहू क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम के दौरान तेलीनसत्ती माता महोत्सव में ग्राम तेलीनसत्ती पहुंचकर उन्होंने समाजजनों व ग्रामीणों के साथ तेलीनसती माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि के लिए कामना की है े तत्पश्चात उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वीकृत तेलीनसत्ती भवन का लोकार्पण व विधायक निधि से मुक्तिधाम व तालाब में पचरी निर्माण का भूमिपूजन कर ग्राम को सौगात दिये। इसी तरताम्या में उन्होंने समाज द्वारा रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वालो को महादानी बताते हुए कहा हम रक्तदान दान करके लोगों को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। इस रक्तदान शिविर में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया तत्पश्चात समाज द्वारा आयोजित आदर्श विवाह स्थल में पहुंचकर विधायक जी नें नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर कुशल मंगल की कामना किये। विधायक के हाथों तेलीनसती माता के जीवन के बारे लिखी पुस्तक का विमोचन भी हुआ। उन्होने कहा साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। साथ ही आज हम देख रहें कि दानवीर भामाशाह के सपनें को साकार करते हुए आज साहू समाज के युवा साथियों के साथ साथ मातृशक्ति रूपी बहने भी रक्तदान करने के लिए बढ़ चढ़कर कर हिस्सा ले रही हैं े यह हमारे क्षेत्र और समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है े निश्चित यह समाज की अच्छी पहल है। आज समाज का जो वर्तमान स्वरूप दिख रहा है। इसके निर्माण में हमारे पुरखों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए हमारे पुरखों को सदैव स्मरण करना चाहिए। कार्यक्रम में तोरण साहू उपाध्यक्ष,केकती साहू उपाध्यक्ष, अमरदीप साहू उपाध्यक्ष, यशवंत साहू महासचिव, लीलाराम साहू, पोषण साहू, चंद्रकला साहू, भुवनेश्वरी साहू, गोपाल साहू तहसील अध्यक्ष, रोहित कुमार साहू, राधेश्याम साहू,, कंवल राम साहू, राजेंद्र साहू, गणेश राम गजपाल, पवन साहू , लालचंद साहू , डालेश्वर साहू , यादराम साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!