Uncategorized
नामांकन के लिए उमड़ी उम्मीदवारो, दावेदारों की भीड़

धमतरी। नगरीय निकाय हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी है। कल नामांकन का आखिरी दिन है इसके पूर्व आज निगम कार्यालय में दावेदारों, उम्मीदवारो की भीड़ जुटी रही है। आज समाचार लिखे जाने तक राकेश चांदवानी मोटर स्टैण्ड वार्ड, अनिता अग्रवाल सदर दक्षिण वार्ड, विजय मोटवानी आमापारा, सुभाष चन्द्राकर रिसाईपारा पश्चिम गायत्री सिन्हा सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, मो. जावेद खत्री सुन्दरगंज वार्ड, नरेन्द्र रोहरा सुन्दरगंज वार्ड, कौशिल्या देवांगन, सोरिद वार्ड, राजकुमार फुटान बनियापारा, दयाराम सोनी जोधापुर वार्ड, धर्मेन्द्र लोढ़ा सुन्दरगंज वार्ड, गौतम वाधवानी सुन्दरगंज वार्ड, रंजित सिंह सुन्दरगंज वार्ड, उमाभागीरथी ध्रुव शीतलापारा वार्ड, ओमप्रकार झंवर गोकुलपुर वार्ड, देवेन्द्र देवांगन, कोष्टापारा वार्ड ने नामांकन लिया था। वहीं कई लोगो ने आज नामांकन जमा भी किया है।