Uncategorized

ठाकुर शशि पवार ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश

रविवार को भारतीय जनता पार्टी का नगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर पंचायत आमदी में संपन्न हुआ ।सम्मेलन में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू जिला चुनाव प्रभारी विकल गुप्ता,महेन्द्र पंडित, नगर चुनाव संघचालक कालीदास सिन्हा , सह संचालक अवनेन्द्र साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन राव, बिथिका विश्वास, श्यामादेवी, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंतमाला , तेजराम, रोहिताष मिश्रा,प्रकाश गोलछा, मानिक, असरू राम, शिशुपाल महाल्ला, हेमनू पाढ़े,सुखदेव साहू, नीलकंठ साहू, चन्द्रहास साहू, सहदेव देवांगन, कमल कुंभकार, कैलू कुंभकार, मिलवन साहू, जागेश्वर साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने चुनाव में उतरने के साथ-साथ जीत का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय सरकार के कार्यकाल में किए गए विभिन्न जनहित, कल्याणकारी विकास कार्यों को जन-जन को बताने का आह्वान किया।छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय पर फोकस किये । आगे प्रकाश बैस ने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीबों को 18 लाख का आवास स्वीकृत दी, किसानों को 2 साल का बोनस दिया, प्रति क्विटल 3100 में धान खरीदा, महिलाओं के लिए हर महीने महतारी वंदन के किस्त सीधे खाते में भेजे जा रहे है आगे रंजना साहू ने कहा कि इस प्रकार केंद्र के मोदी सरकार एवं राज्य के विष्णु देवसाय सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक बताने के लिए आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!