जीत की हैट्रिक के बाद पार्षद दीपक सोनकर ने निकाला विजय जुलूस
महिमासागर वार्ड से तीसरी बार पार्षद निर्वाचित होने के बाद वार्डवासियों के बीच पहुंचकर जताया आभार

धमतरी। 15 फरवरी को मतगणना के बाद घोषित हुए चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया कि धमतरी नगर निगम अन्तर्गत महिमासागर वार्ड में एक बार फिर वार्डवासियों ने अपने पुराने पार्षद को चुनकर नई जिम्मेदारी व नया पार्षद बनाया है।
बता दे कि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक सोनकर ने लगातार तीसरी बार महिमासागर वार्ड से जीत दर्ज किया है। इस बार उन्होने 321 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया है। जीत के बाद वार्ड में पार्षद दीपक सोनकर ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस के रुप में पार्षद ने वार्ड भ्रमण किया। घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें पुन: पार्षद बनाया है। उस पर खरा उतरने शत-प्रतिशत प्रयास करुंगा। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के साथ ही वार्ड व शहर विकास प्राथमिकता होगी। विजय जुलूस के दौरान वार्डवासियों ने फूलमालाओं, आतिशबाजी व गुलाल से उनका स्वगात कर मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी।
