Uncategorized

राहगीरों के परेशानियों का सबब बन गया है कोलियारी खंरेगा मार्ग

निर्माणधीन सड़क में मिट्टी डालने के कारण दलदल में हुई तब्दील

सहनशीलता की सीमा खत्म लोकतांत्रिक क्रांति का होगा शंखनाद -दयाराम साहू

धमतरी। कोलियरी खंरेगा जोरातराई निर्माणाधीन 32 किलोमीटर दूरी मार्ग पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सड़क पर डाले गए मिट्टी से दलदल में तब्दील हो गया है जिससे उसे रास्ते से आने जाने वाले ग्रामीण राहगीरों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है जबकि गर्मी के प्रारंभिक समय से ही होने वाली इस समस्या पर निरंतर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और यहां परेशानी का सबब बन गया है जिस पर सड़क निर्माण संघर्ष समिति की संयोजिका गीतेश्वरी साहू ने कहा है कि क्षेत्र के ग्रामीणों के सब्र की इम्तिहान न ले, अभी भी सड़क को आम लोगों के चलने के लायक व्यवस्थित कर दें नहीं तो आने वाले दिन में जन आक्रोश का उन्हें सामना करना पड़ेगा. क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दयाराम साहू ने कहा है कि बार-बार बोलने के बाद भी सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य किया गया जिससे यहां समस्या खड़ी हो गई है आने वाले समय में लोकतांत्रिक पद्धति से क्रांति का शंखनाद किया जाएगा क्योंकि सहनशीलता की सीमा खत्म हो गई है। समय रहते सड़क को दुरुस्त करने की मांग हीरेंद्र साहू गोपाल साहू निरंजन साहू, योगेश केसरिया,काशीराम साहू , खुमान साहू, प्रकाश साहू, जोगेश्वर साहू, शेखन साहू, चोखे साहू, तुलेश्वर साहू, हीरादास केसरिया, कन्हैया साहू साहित क्षेत्र वासियों ने की है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!