Uncategorized

भाजपा कार्यलय में तोडफ़ोड़, आगजनी के मामले में 7 कार्यकर्ताओ को पार्टी ने निष्कासित

नगरी कार्यालय में पैसे लेकर चुनाव में टिकट बांटने का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओ ने की थी फोडफ़ोड़, आगजनी


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नगरी में पूर्व चुनाव में कुछ कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी पदाधिकारियों पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाकर नगरी भाजपा कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था.जिसे पार्टी द्वारा अनुशासन हीनता मानते हुए निष्कासन की कार्यवाही की गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार 7 कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है.आदेश जगदीश रामू रोहरा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी किया गया है.निष्काषित कार्यकर्ताओ में निखिल साहू, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भोला शर्मा, गज्जु शर्मा, रवेन्द्र साहू, संत कोठारी, सुनील निर्मलकर शामिल है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!