Uncategorized

विश्व सायकल दिवस पर निकाली गई सायकल रैली, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं हुए शामिल

जीवन में खेल एवं फिटनेस के साथ दैनिक दिनचर्या में सायकल के उपयोग का बताया गया महत्व

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूमेंट को आगे बढ़ाने व सेहत के प्रति जागरुकता लाने निकाली गई रैली

धमतरी। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूमेंट को आगे बढ़ाये जाने हेतु संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व सायकल दिवस के अवसर पर फिटनेस को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कराने के उद्देश्य से आज प्रात: 7:30 बजे सायकल रैली का आयोजन गांधी चौक (सिटी कोतवाली) से किया गया, जो कि गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, से होते हुए देवश्री टॉकीज रोड, शिवचौक, सेंचुरी गार्डन से पुन: गांधी चौक में समाप्त हुआ। सायकल रैली आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप पीयुष तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी, अध्यक्षता सूरज बंछोर तहसीलदार धमतरी, विशेष अतिथि के रूप में क्रमश: जितेन्द्र डहरे नायब तहसीलदार धमतरी, लक्ष्मण साहू अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ, श्रीमती रितिका यादव अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संध, अशोक सिन्हा अध्यक्ष जिला कराते संघ, मनीष चन्द्राकर रमेश देव, हुकुमचंद जैन, विजय अग्रवाल, काजल मोजवानी साईक्लिंग क्लब धमतरी, सत्येन्द्र शर्मा आदि अतिथि के रूप उपस्थित हुए। सायकल रैली का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
अतिथियों द्वारा जीवन में खेल एवं फिटनेस के साथ दैनिक दिनचर्या में सायकल का उपयोग को अधिक से अधिक करते हुए निरोगी जीवन का महत्व बताया गया। उक्त सायकल रैली में सुरेश साहू, आकाश गिरी गोस्वामी, एल.के. साहू, अमरजीत बेदी, शिवा प्रधान, रवि साहू, भूपेन्द्र मानिकपुरी, कुंदन सिंह ठाकुर, विकास सिंह ठाकुर, सुश्री लीना यादव, टिकेश्वर निर्मलकर, राजकुमार सिन्हा, सुनील सिन्हा, संदीप सिन्हा, वैभव रणसिंह, ओंकार पटेल, गोपेश साहू, सतीश साहू, गिरीश गजपाल, देवेन्द्र यादव, शेषनारायण गजेन्द्र, टी.आर.ध्रुव, परमानंद साहू, श्रीमती ममता ठाकुर, निर्मला सिन्हा, श्रीमती हुमिता साहू आदि का आयोजन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सायकल रैली में शिक्षा विभाग, नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग आदि का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त है। समापन में सभी का जे.पी.देव सहायक खेल अधिकारी, जिला धमतरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!