Uncategorized

अलग अलग स्थानों पर तीन लोगो ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

धमतरी-तीन अलग अलग स्थानों से फांसी लगाकर आत्महत्या के तीन मामले सामने आये है.भखारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झमेश्वर साहू ग्राम खरतूली का रहने वाला था।उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। गुरुवार को उनकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई। पति को जब पता चला कि वह पचपेड़ी गांव में है, तो वह वहां पहुंचा।चलने के लिए बोला फिर थोड़ी देर में तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगा ली। कुरूद में पोस्टमार्टम कराया गया।
इसी तरह भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में कोलियारी में कलिका निषाद 23 वर्ष को लड़के वाले देखने आए थे, पसंद कर गए थे। उसके बाद घर देखने जाना था। इसी बीच रविवार सुबह-सुबह कलिका ने अपने कमरे में दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया गया.इसी तरह कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भोथली थाना सनौद जिला बालोद निवासी शिक्षक टीकमचंद साहू 44 साल वर्तमान में कुरूद के ड्रीम सिटी में निवासरत था। शिक्षिका पत्नी और दो बच्चे भी साथ रहते थे।वह ब्लॉक के ग्राम सिर्वे के स्कूल में पदस्थ था वशुक्रवार को निकला था शनिवार की सुबह उसकी लाश कन्हारपुरी मुख्य नहर के नीचे पेड़ में गमछा के फंदे में झूलती हुई मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव पंचनामा के बाद पीएम कराया।जिसमें फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत होना बताया गया है।पुलिस ने बताया कि मृतक शिक्षक शराब पीने का आदि था।जिसने एक दिन पहले अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत करते हुए अब शराब नही पीने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!