Uncategorized

15 जून से शुरू होगी सभी ओवर हेड टैंको की सफाई – अखिलेश सोनकर


धमतरी। जल विभाग के अध्यक्ष एवं एमआईसी मेंबर अखिलेश सोनकर ने बताया कि आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सभी ओवर हैड टैंकों की सफाई साल में दो बार करती है। साथ ही फिल्टर प्लांट की सफाई अच्छे से करवाती है । इस वर्ष भी महापौर के निर्देशानुसार 15 जून से सफाई अभियान सभी 11 ओवर हैड टंकी सफाई विशेषज्ञ कर्मचारियों द्वारा शुरू की जाएगी , तथा सप्ताह भर के अंदर कंप्लीट कर ली जाएगी । इसके बाद फिल्टर प्लांट की सफाई की जाएगी ताकि लोगों को साफ स्वच्छ शुद्ध पानी मिलता रहे ।श्री सोनकर ने बताया कि टैंकों की सफाई वैज्ञानिक तरीके से की जाती है जिसके लिए बाहर के विशेषज्ञ टीमों को बुलाया जाता है सभी ओवरहेड टैंक की सफाई 14 तारीख से चालू किया जाएगा । जिसे क्रमश: सात दिन में कंप्लीट कर लिया जाएगा । सफाई के दौरान उसे क्षेत्र में कुछ समय के लिए पानी सप्लाई बंद रहेगी । सफाई के पहले क्रमश: ओवर हैड टैंक का नाम दिनांक तिथि समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी । ताकि उसे क्षेत्र के निवासी को कोई तकलीफ न हो और वे एडवांस में पानी भर कर घर मे रख लेवे । 14 जून को समय निर्धारित होने पर बारी-बारी से सभी 8 ओवर हैड टंकी की सफाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!