Uncategorized

नगर पंचायत व पुलिस के सहयोग से कुरुद में हुआ उड़नदस्ता पायलेंटिग वाहन का शुभारंभ

नपं अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कुरूद नगर में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के सहयोग से नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता पायलेंटिग वाहन का शुभारंभ नगर के सभी वार्डों मे जागरूकता अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था, तेज रफ़्तार वाहनों की निगरानी, अतिक्रमणकारियों की निगरानी, सार्वजनिक स्थलों में नशाबंदी के लिए सावधान एवं कार्यवाही करने प्रशासन द्वारा नगर में अगामी 3 माह तक पायलेटिंग वाहन चलाया जायेगा. जिसमे पुलिस स्टाप एवं नगर पंचायत के स्टाप का दल सुबह से लेकर रात तक सर्चिंग करते रहेंगे.इस अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय मे नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, एसडीओपी रागिनी मिश्रा के करकमलों से हरी झंडी दिखाकर संपन्न किया गया.इस अवसर पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू , विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापतियों में मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, पार्षदगणों मे वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू , प्रमोद साहू , रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, सीएमओ गुप्ता , टी.आई. जगत सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण, पुलिस स्टाप मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!