Uncategorized

नव आनंद कला मंदिर दुर्गा उत्सव समिति के मोरध्वज पटेल बने अध्यक्ष


नगरी। कौमी एकता का प्रतीक नव आनंद कला मंदिर दुर्गा उत्सव समिति को इस वर्ष नया नेतृत्व मिल गया है। सर्वसम्मति से मोरध्वज पटेल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन की घोषणा के साथ ही पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मोरध्वज पटेल सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए समिति के सभी सदस्यों ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। अब उनके नेतृत्व में इस वर्ष दुर्गा महोत्सव को और भी भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। नगरी की दुर्गा उत्सव समिति नव आनंद काला मंदिर नगरी एवं विजयदशमी महोत्सव विगत 73 वर्षों से एक ही स्थान पर दुर्गा माता विराजित करते आई है इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए वर्ष 25-26 के लिए नया समिति का चयन किया गया है नगर व्यवस्था समिति के संरक्षक बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नंदकुमार यादव राम नवयुवक परिषद के अध्यक्ष अशोक पटेल नगर पुरोहित ठाकुरी धर शर्मा की चयन समिति में सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!