Uncategorized

लबालब नाले में गिरी बाईक, सवार दो युवकों की मौत


धमतरी। गुरुवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे ग्राम छाती और डंडेसरा के बीच नाले में हादसा हुआ। बताया जा रहा कि दो युवक चितवन ध्रुव और चोवा दास जो कि छुरा और नवागांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है अपनी बाइक के माध्यम से कुरूद की ओर से धमतरी की ओर आ रहे थे। इस दौरान नाले के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पानी से भरे हुए नाले में समा गई और दोनों युवक उसके नीचे दब गए जिसमे दबने से उनकी मौत हो गई। इधर हादसे के बाद मौके में लोगों की भीड़ लग गई थी। वहीं सूचना पर कुरूद थाना प्रभारी राजेश जगत समेत पुलिस की टीम पहुंच गई थी। युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई की गई। इस संबंध में कुरूद थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि दो युवक बाइक के साथ नाले में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत
बुधवार को दुगली क्षेत्र के ग्राम केकराखोली का रहने वाला युवक भानूराम मरकाम अपने दो दोस्तो के साथ सोंढूर डेम घूमने गया था। वापसी में नगरी के समीप उनकी बाइक एक विद्युत पोल से टकरा गई थी। हादसे में तीनों युवक घायल हुये थे, जिन्हें नगरी से जिला अस्पताल लाया गया। जहां भानूराम की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं दोनो घायल युवको का अस्पताल में उपचार जारी है। इधर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!