Uncategorized

चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा छात्रों को बालिका सुरक्षा माह के तहत किया गया जागरूक


धमतरी। कलेक्टर के दिशा निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला बाल एवं विकास विभाग के मार्गदर्शन में बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त से 15 सितंबर तक बालिका सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत चाइल्ड हेल्प लाइन परियोजना समन्वयक नीलम साहू, सुपरवाइजर गिरधारी लाल, सुपरवाइजर अनुराग खलखो, केस वर्कर भूपेन्द्र सिन्हा, केस वर्कर गुनेश सेन केस वर्कर जागृति ध्रुव द्वारा स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुकरेल और शा. उच्च. माध्यमिक शाला डोमा में जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिस दौरान बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह अधिनियम 2006, मानव तस्करी, बाल श्रम, पॉस्को एक्ट 2012, अच्छा स्पर्श व बुरा स्पर्श के अलावा चाइल्ड हेल्प लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में भी पूर्ण जानकारी दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!