Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया सोरिद वार्ड न्यू कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं निरीक्षण, निराकरण का दिया आश्वासन

महापौर रामू रोहरा ने सोरिद वार्ड न्यू कॉलोनी में स्वयं उपस्थित होकर मूलभूत समस्याओं के संबंध में निरीक्षण एवं अवलोकन किया.वार्ड के वरिष्ठ सदस्य के रूप में सियाराम साहू द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया गया.तत्संबंध में उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व सभापति नगर निगम सह वार्ड पार्षद प्रति निधि इन्द्रेश देवांगन के मार्गदर्शन में वार्डवासी नगर निगम में उपस्थित होकर महापौर एवं आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर वार्ड की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया था| तथा इन्द्रेश देवांगन ने महापौर को एक बार वार्ड के अवलोकन करने हेतु निवेदन किया गया. महापौर ने अवलोकन में पाया कि वार्ड में सी सी रोड नहीं होने के कारण आवागमन में अत्यधिक परेशानी हो रही है अतः सड़क और नाली वार्ड की प्राथमिक आवश्यकता है.वार्ड वासियों ने चर्चा में अवगत कराया कि सभी ने अनुज्ञा लेकर निर्माण कार्य करवाया है तथा नियमितीकरण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने के बावजूद सभी वार्डवासी नियमानुसार नियमित रुप से निगम को कर का भुगतान करते हैं.महापौर ने भौगोलिक स्थिति एवं वातावरण को देखकर सोरिद वार्ड को निकट भविष्य में शहर के एक विकसित क्षेत्र के रूप में विस्तार की संभावना जताई. महापौर रामू रोहरा ने सीसी रोड निर्माण हेतु यथासंभव सभी प्रकार के सहयोग करने का आश्वासन वार्ड वासियों को देते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्राकलन (एस्टीमेट) एवं विवरण उनके समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया तथा स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती कौशिल्या देवांगन के साथ चर्चा कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सहमति प्रदान की गयी.उपस्थित वार्ड वासियों ने महापौर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापन किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!