Uncategorized

ग्राम पिपरछेड़ी में सुशासन तिहार का आयोजन: पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जनपद सदस्यों ने पीएचई विभाग से की बोर खनन की मांग

धमतरी जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरछेड़ी में शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार’ का सफल आयोजन किया गया। इस वृहद कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जन-चौपाल और स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने सीधे शासन-प्रशासन से संवाद कर आवेदन के माध्यम से अपनी मांगें और शिकायतें रखीं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं, विशेषकर पेयजल व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया। जनपद पंचायत क्षेत्र के जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल और सभापति श्री अग्रवाल साहू ने सुशासन तिहार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी श्री कनाड़े से मुलाकात कर उन्हें अपने क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लिखित मांग पत्र सौंपा।

जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें

जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने अपने क्षेत्र के ग्राम मुजगहन के वार्ड क्रमांक 01 (आबादी पारा) में बोर खनन एवं पंप व्यवस्था की मांग की है। इसके साथ ही, ग्राम रत्नाबांधा के शासकीय माध्यमिक शाला में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बोर खनन कर हैंडपंप स्थापित करने का आवेदन दिया है.सभापति श्री साहू ने अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम खपरी और अर्जुनी में भी ग्रामीणों की पेयजल समस्या के स्थायी निराकरण हेतु बोर खनन एवं पंप व्यवस्था की मांग को लेकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और पीएचई विभाग से आग्रह किया है कि ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की आवश्यकता और भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए, इन स्वीकृत आवेदनों पर शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को पेयजल की समुचित सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!