Uncategorized

देवांगन समाज का परिचय सम्मेलन : कई जिलों के युवक-युवतियों ने दिया परिचय


धमतरी। धमतरी मंडल देवांगन समाज के तत्वावधान में जिला देवांगन समाज धमतरी के सहयोग से युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन देवांगन धर्मशाला दानीटोला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से हुआ। जिसमें धमतरी जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले जगदलपुर कोंडागांव, महासमुंद, कांकेर दुर्ग, बालोद, रायपुर जैसे विभिन्न जिलों से लगभग 200 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। पंजीयन उपरांत मंच के माध्यम से अपना परिचय भी दिए। जहां पर परिवारों को मिलने के लिए काउंसलिंग की सुविधा धमतरी मंडल समाज के द्वारा की गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप दोनो परिवारों को अच्छे तरीके से जानने और समझने का मौका मिल पाया। समाज के मंच से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाजसेवी लोगों एवं संस्थाओं का भी सम्मान किया गया। जिसमें देवांगन समाज के वायु सेना से सेवानिवृत हुए सैनिक अभिषेक देवांगन का सम्मान किया गया। साथ ही लव जिहाद धर्मांतरण और गौ सेवा तथा हिंदू समाज के लिए निरंतर कार्य करने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल धमतरी का सम्मान भी देवांगन समाज के मंच से किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन जिला सहसंयोजक तुषार साहू के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के अतिथि निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, निगम उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद पूर्णिमा देवांगन, ऋषभ देवांगन ने कहा कि सम्मेलन के जरिये एक मंच के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवन साथी मिल जाता है। ऐसे आयोजन से फिजूल खर्च की बचत के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा एवं एकजुटता बनी रहती है।संपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन में धमतरी मंडल अध्यक्ष जगदीशचंद्र देवांगन, संतोष देवांगन संरक्षक, युवा अध्यक्ष कोमल देवांगन संगठन सचिव रामचंद देवांगन, महिला अध्यक्ष खुशबू देवांगन, शंकर देवांगन सचिव, राजकुमार देवांगन कोषाध्यक्ष, भरतलाल देवांगन अंकेक्षक, डीपेंद्र देवांगन, उमेश देवांगन, चेतन देवांगन, देवेंद्र देवांगन, श्याम देवांगन, केशव देवांगन का विशेष योगदान रहा। जिनके नेतृत्व में संपूर्ण देवांगन समाज ने एकजुटता के साथ इतने बड़े प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाया। मौके पर घनश्याम देवांगन संरक्षक जिला देवांगन समाज धमतरी, विनय देवांगन अध्यक्ष जिला देवांगन समाज धमतरी, मोनिका देवांगन जिला पंचायत सदस्य धमतरी, डा. जयलाल देवांगन महासचिव, खुबलाल देवांगन सहसचिव, बृजलाल देवांगन कोषाध्यक्ष, रामचन्द देवांगन सहसचिव, टीकाराम देवांगन अध्यक्ष भवन निर्माण समिति, ऋषभ देवांगन, पामेश देवांगन मीडिया प्रभारी जिला देवांगन समाज धमतरी, विजय देवांगन, शंकर, कोमल, शैलेष, जयप्रकाश आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!