Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में कमल कप का भव्य शुभारंभ

पहले ही मुकाबले में मॉडल इंग्लिश स्कूल ने 68 रनों की शानदार जीत दर्ज की

धमतरी। युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्कूल स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कमल कप 2025 अंडर-19 इंटरस्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। धमतरी नगर के महापौर रामू रोहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।उद्घाटन कार्यक्रम में महापौर ने पारंपरिक रूप से चिट सिस्टम के माध्यम से 16 भाग ले रही टीमों का फिक्स्चर बाउल से निकालकर घोषित किया। उद्घाटन समारोह में छात्रों, अभिभावकों, खेलप्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।महापौर रामू रोहरा ने कहा कमल कप धमतरी के युवाओं के लिए एक श्रेष्ठ मंच है जहाँ उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का माध्यम है। हम नगर निगम की ओर से ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग देते रहेंगे। मेरी शुभकामनाएँ सभी खिलाड़ियों के साथ हैं वे खेल की भावना और सम्मान के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।उद्घाटन मुकाबला रोमांचक रहा।खरतुली स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।शुरुआती ओवरों में मॉडल स्कूल ने कुछ विकेट गंवाए, लेकिन मध्य क्रम ने ज़िम्मेदारी लेते हुए आक्रामक खेल दिखाया।महेंद्र पंडित, अविनाश दुबे, पवन गजपाल, विनय जैन, नीतू त्रिवेदी, गौरव मगर, राजीव चंद्राकर, कोमल देवांगन, राकेश यादव, लोकेश टंडन, राम सोनी, नंदू लोधी,पार्षद गण विभा चंद्राकर, चंद्रभागा साहू, कुलेश सोनी, पिंटू यादव, आशा लोधी, भारती साहू,
साथ ही उमेन्द्र सिन्हा, ओमेश यादव, अतुल साहू, शुभम जायसवाल, वेदप्रकाश साहू, अभिषेक जाधव, आयुष दिवान, जीवेश, श्रेयांश बिंझेकर, शिवा बिंझेकर, युग त्रिवेदी, निखिल सोनी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!