Uncategorized

ग्राम खर्रा में अवैध शराब विक्रेता को बिरेझर पुलिस ने किया गिरफ्तार,32 नग देशी मशाला शराब जप्त

धमतरी. पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में असामाजिक गतिविधियों व अवैध शराब बिकी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारियों को लगातार अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारम्य में एसडीओपी. कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिरेझर (थाना कुरूद) द्वारा चौकी बिरेझर क्षेत्रांतर्गत मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खर्रा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब की बिक्री किया जा रहा है की सूचना तस्दीक पर तत्काल रवाना होकर घेराबंदी कर नरेंद्र कुमार वर्मा पिता शिव कुमार वर्मा 38 वर्ष,निवासी ग्राम-खर्रा,जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा, जिसके कब्जे से कुल 32 नग देशी मशाला शराब कुल 5.760बल्क लीटर कीमती 3520 रुपये एवं बिक्री रकम 250 रुपये जुमला 3770 रूपये को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उनि०गोवर्धन सिंह ठाकुर,सउनि०जगदीश सोनवानी,आरक्षक डोमन साहू,महेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!