Uncategorized

स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने ली जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के दिये निर्देश

धमतरी. कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती यादव ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधियां संचालित कर मतदाताओं को जागरूक किया जाना है। इसके लिए सभी जिला अधिकारी समन्वय से काम करें। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इस कार्य में स्कूल व महाविद्यालय में पढने वाले छात्रों का अनिवार्य रूप से जोड़े। उन्होंने कहा कि विभागांे द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की फोटो एवं विडियो गुणवत्ता के साथ भेजे, आवश्यक हो तो इस कार्य में ड्रोन कैमरे का भी उपयोग करें। उन्होंने जिले में आगामी 12 अगस्त तक आयोजित की जा रही नारा, स्लोगन, पेंटिंग और मैस्काट कार्टुन बनाओं प्रतियोगी की जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि इसका बेहतर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बृजेश बाजपेयी, श्रम अधिकारी श्री डीएन पात्रे, कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!