Uncategorized

कबीर नगर में हुई चोरी के आरोपी को धमतरी पुलिस व सायबर की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर से सामान सहित कुल 50 हजार रुपये का किया गया था चोरी

धमतरी. प्रार्थी मनीष कुमार कामडे़ पिता नारद सिंह कामडे़ निवासी कबीर नगर, सिनेट सीटी के पास धमतरी द्वारा अपने घर से दिनांक 4.08.23 को दोपहर में अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे एक नग गैस टंकी एचपी०कंपनी का एक नग इन्डेक्शन चुल्हा अमित कंपनी का दो नग चांदी का अंगुठी नग लगा हुआ,एक फिनिक्स कंपनी का हाथ का घडी, एक कार वाशर मशीन, एक जोडी बाटा कंपनी का जुता, एक जोडी स्पोर्टस जुता, एक स्कार्ड कंपनी का बैग, एक नग टुल्लु पम्प, पोस्ट आफिस का पासबुक एक पीएनबी बैंक, का चेक बुक कुल किमती 50,000रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा – 454,380 भादवि० अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.धमतरी के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बृजेश तिवारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते कोतवाली एवं सायबर टीम के टीम द्वारा आरोपी के पतासाजी करने हेतु लगाई गई थी,जिसको पुलिस टीम द्वारा पतासाजी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी टिमेन्द्र देव महार रत्नाबांधा कोटवार पारा द्वारा अपने साथी हुमन ध्रुव निवासी रत्नाबांधा पीजी कालेज रोड, महावीर चौक के साथ माल चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखना स्वीकर करने से आरोपीगण के कब्जे से चोरी का माल को विधिवत् जप्ती पश्चात् आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली बृजेश तिवारी सउनि.कमिल चंद्र सोरी, सायबर टीम प्रभारी उनि.नरेश बंजारे, प्रआर.देवेंद्र राजपूत आरक्षक मनोज साहू कमल जोशी, विरेंद सोनकर धीरज डडसेना, मुकेश मिश्रा,आनंद कटकवार ,विकास द्विवेदी झमेल राजपुत कृष्णा पाटिल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!