Uncategorized

करेली बड़ी में गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर भव्य आयोजन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल


धमतरी। गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती एवं नव-निर्मित जोड़ा जैतखाम पालो चढ़ाने के पावन अवसर पर ग्राम करेली (बड़ी) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयस्तंभ चौक से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बग्घी में सवार होकर भव्य शोभायात्रा के रूप में निकले, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बाजार चौक पहुँची। शोभायात्रा में डीजे धुमाल, भजन-कीर्तन और सतनाम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुए और बाबा जी के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा के पश्चात बाजार चौक में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का जीवन सत्य, अहिंसा, समरसता और मानवता का संदेश देता है। बाबा जी ने बिना भेदभाव के पूरे मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। विशिष्ट अतिथि में रूप उपस्थित प्रदेश युवा प्रमुख कोमल संभाकर ने विशेष रूप से नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि आज समाज के सामने नशाखोरी एक गंभीर चुनौती बन चुकी है, जो परिवार, युवा और भविष्य तीनों को कमजोर कर रही है। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी ने सदैव संयम, सदाचार और स्वच्छ जीवन का संदेश दिया। यदि युवा नशामुक्त जीवन अपनाएं, तो समाज स्वत: सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनेगा। वहीं रात्रि में अंतराष्ट्रीय कलाकार व लोक गायिका पूनम तिवारी व दिव्या तिवारी के लोक कला मंच रंगछत्तीसा की प्रस्तुति हुई। इस अवसर में विरेन्द्र साहू जनपद अध्यक्ष मगरलोड, खेमलता साहू सरपंच करेली बड़ी, भावसिंग डहरे जी अध्यक्ष सतनामी समाज धमतरी, मीना डेमू साहू जिला पंचायत सदस्य, देवेन्द्र पाल जनपद सदस्य, तोरण अनेश्वरी उपसरपंच, राजेश साहू सभापति जनपद मगरलोड, रामनारायण अनश्वरी अध्यक्ष ग्रामीण सतनामी समाज, शेखराम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, नितेंद्र भारती, संतोष मांडे, टीकम भारती, धीरज सोनवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!