Uncategorized

सौगात :सीएम विष्णुदेव साय 28 जनवरी को करेंगे धमतरी क़े सायबर थाने का वर्चुअल शुभारंभ,एसपी सूरज सिंह परिहार ने की टीम की घोषणा

धमतरी। धमतरी में बहुप्रतिक्षित सायबर थाना का बुधवार 28 जनवरी को शुभारंभ होगा। अर्जुनी थाना के पीछे निर्माण हो चुका है। सीएम विष्णुदेव साय कल सायबर थाने का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. संभावना है कि कई अन्य जिलों क़े सायबर थाने का सीएम एक साथ वर्चुअल शुभारंभ कर सकते हैँ.

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सायबर थाना टीम की घोषणा भी कर दी। जिसमें प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह को बनाया गया है। उनकी टीम में प्रधान आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक मोहम्मद जुनैद, युवराज ठाकुर, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, हरिशंकर सिन्हा, कमल जोशी, देवेन्द्र साहू, योगेश ध्रुव, दीपक साहू और विकास द्विवेदी शामिल हैं। साइबर थाना बन जाने से निश्चित रूप से साइबर क्राइम में कमी आने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि बढ़ते सायबर अपराधों मे कमी लाने क़े लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है इसी कड़ी मे जिले मे साहबर थाना खुलना बड़ी सौगात से कम नहीं है. इससे निश्चित रूप से सायबर अपराधों मे कमी आने की सम्भावना है साथ ही अपराधों क़े निराकरण मे भी सायबर टीम को और मदद मिलेगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!