Uncategorized

जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, विधायक ओंकार साहू व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलम चन्द्राकर की सक्रियता से कांग्रेस हो रही लगातार मजबूत

कांग्रेस के आंदोलनो को मिल रहा किसानों व आमजनता का समर्थन

मनरेगा बचाओ संग्राम व धान खरीदी के संबंध में हुए आंदोलन रहे सफल

धमतरी। जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने कई नेता व कार्यकर्ता जुटे हुए है। इन सब के बीच जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, धमतरी विधायक ओंकार साहू व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलम चन्द्राकर की सक्रियता उभर कर सामने आ रही है। वे तन-मन-धन से पार्टी को मजबूती प्रदान करने जुटे हुए है। ज्ञात हो कि तारिणी चन्द्राकर को कुछ समय पूर्व ही जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। जिन उम्मीदों के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई थी उस पर वे खरा उतर रही है। उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद जैसे कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। धमतरी मुख्यालय के साथ ही अब कुरुद व सिहावा विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह नजर आ रहा है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनरेगा बचाओं संग्राम, धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ आंदोलन सहित कई आयोजन कराया जा चुके है। शंकर्राचार्य के अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुके है। उनके साथ कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी काफी सक्रिय हो चुके है। इसका असर कल कांग्रेस द्वारा संबलपुर में आयोजित धान खरीदी मेंं व्यवस्था सुधारने व खरीदी में तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन में दिखा।
उल्लेखनीय है कि विधायक ओंकार साहू सम्पूर्ण विधानसभा में लगातार सक्रिय है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार दौरे व जनसम्पर्क पर रहते है। पार्टी द्वारा होने वाले विभिन्न आयोजनो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। चाहे मनरेगा बचाव संग्राम हो या फिर धान खरीदी में अव्यवस्था हमेशा मुखर रहे है। किसानों, श्रमिकों सहित सभी शोषित वर्गो की आवाज बनते रहे है। धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ संबलपुर में हुए आंदोलन में विधायक काफी सक्रिय रहे। जिससे कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होता रहा।
इसी प्रकार कुरुद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर भी पार्टी को मजबूती प्रदान करने हर संभव प्रयास कर रहे है। पार्टी के लगभग सभी आयोजनो में उनकी विशेष सहभागिता रहती है। कुरुद क्षेत्र जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है वहां कांग्रेस को जीवित रखने के साथ ही मजबूती बनाने में नीलम चन्द्राकर की बड़ी व महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न धरना प्रदर्शन आंदोलनो में श्री चन्द्राकर की महत्ती भूमिका रहती है। अपनी सक्रियता के चलते आयोजनो को सफल बनाने के साथ ही पार्टी के रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कल आयोजित हुए धान खरीदी अव्यवस्था के खिलाफ आंदोलन में भी नीलम चन्द्राकर की सक्रियता चर्चा का विषय रही। किसानों से उनका सीधे सम्पर्क रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में सरकार की नीतियों से परेशान किसान भी आंदोलन में शामिल हुए और अपनी समस्या कांग्रेसियों के समक्ष रखी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!