Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया ब्राह्मण पारा वार्ड में अमर शहीद मींधु कुम्हार कुम्भकार समाज भवन में बॉउंड्री वाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन

समाज भवनों का विकास सामाजिक एकता को करता है मजबूत- महापौर रामू रोहरा

धमतरी- ब्राह्मण पारा वार्ड स्थित अमर शहीद मींधु कुम्हार कुम्भकार समाज भवन में 4.78 लाख की लागत से प्रस्तावित बॉउंड्री वाल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में समाजजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी एवं वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ,पवन गंजपाल शहर मंडल अध्यक्ष,जगदीश कुम्भकार पूर्व एल्डरमेन,शंकर कुम्भकार वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,गगन कुम्भकार जिला अध्यक्ष कुम्भकार समाज,विजय कुम्भकार अध्यक्ष कुम्भकार समाज धमतरी,
दिनेश्वर कुम्भकार पूर्व अध्यक्ष कुम्भकार समाज, मोटूराम कुम्भकार -शहर मंडल अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा,खिलेश कुम्भकार – भाजपा शहर मंडल कार्यालय मंत्री,उपस्थित रहीं।
भूमि पूजन कार्यक्रम मे महापौर रामू रोहरा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा अमर शहीद मिंधु कुम्हार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज भवन किसी भी समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र होते हैं। ऐसे भवनों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण आवश्यक है ताकि समाजजनों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनभावनाओं के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। समाज भवनों के विकास से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिसर उपलब्ध होगा।विशिष्ट अतिथि विजय मोटवानी ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं। बॉउंड्री वाल निर्माण से समाज भवन की सुरक्षा एवं व्यवस्थापन में काफी सुविधा होगी। वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने महापौर रामू रोहरा,सभापति कौशिल्या देवांगन,लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी,वार्ड पार्षद कोमल सार्वा एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में पार्षद संतोष सोनकर,चंद्रभागा साहू,अनीता अग्रवाल,हेमंत बंजारे,आशा नंदू लोधी,संजय देवांगन,गौरव मगर, समाज के वरिष्ठजन, महिला एवं युवा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!