मोदी के नेतृत्व में बदला भारत का सामर्थ्य और स्वाभिमान-उमेश साहू

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नई उपलब्धि स्थापित करने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उमेश साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उमेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में जिस गति से विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक प्रतिष्ठा और जनकल्याण के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं, वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो चुका है। आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने वाला सशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प बनाया है। गरीब कल्याण, महिलाओं का सम्मान, किसानों का उत्थान, युवाओं के लिए अवसर, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विस्तार, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाली अनेक योजनाएं उनके दूरदर्शी नेतृत्व की पहचान हैं।
उमेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने केवल आर्थिक विकास ही नहीं किया, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास, महाकाल लोक का विस्तार तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य भी इसी कालखंड में हुआ है।उन्होंने कहा कि दुनिया में जब भी भारत का नाम लिया जाता है तो आज एक मजबूत, निर्णायक और विश्वसनीय राष्ट्र की छवि सामने आती है। आतंकवाद, सीमाई सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों पर भारत का स्पष्ट एवं दृढ़ रुख प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
उमेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा यह संदेश देती है कि समर्पण, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के अमृतकाल की मजबूत नींव है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश आज एक नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में स्थापित करने का उनका विजन निश्चित रूप से सफल होगा।अंत में उमेश साहू ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सफल 12 वर्षीय कार्यकाल, जनसेवा, राष्ट्र निर्माण एवं भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

