Uncategorized
भाजपा नेता महेंद्र खंडेलवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भाजपा नेता महेंद्र खंडेलवाल ने आज रायपुर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. रमन सिंह का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री खंडेलवाल ने जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र की आवश्यकताओं से भी डॉ. रमन सिंह को अवगत कराया।
डॉ. रमन सिंह ने महेंद्र खंडेलवाल को संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर महेंद्र खंडेलवाल ने डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

