Uncategorized

जिले के नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (ऐल्डरमेन)की सूची जारी, धमतरी नगर निगम मे 8 ऐल्डरमेन नियुक्त

धमतरी- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों( ऐल्डर मेन )की सूची जारी कर दी गई है। शासन के इस निर्णय के तहत नगर पालिक निगम धमतरी, नगर पंचायत कुरूद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा में कुल 22 ऐल्डर मेन को नामांकित किया गया है। इन नियुक्तियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों एवं क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

*नगर पालिक निगम धमतरी में 8 पार्षद नामांकित*

नगर पालिक निगम धमतरी में निम्नलिखित व्यक्तियों को नामांकित पार्षद बनाया गया है जिनमे
अशोक सिन्हा
श्रीमती प्राची सोनी
श्रीमती रितिका यादव
अरविंदर मुंडी
श्रीमती सीमा चौबे
दिलीप पटेल
विजय सिंह ठाकुर
भागवत यादव शामिल है.
नगर पंचायत कुरूद में 5 नामांकित पार्षद
नगर पंचायत कुरूद में निम्नलिखित व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है
चंद्रकुमार चंद्राकर (नंदू)
खिलेश्वर देवांगन
खिलावन यादव
भानु चंद्राकर
महावीर साहू शामिल है.
नगर पंचायत मगरलोड में 3 पार्षद नामांकित हुए जिनमे
दिनेश कुमार अग्रवाल
राजेश कुमार साहू
श्रीमती शांति देवांगन शामिल है.

नगर पंचायत नगरी में 3 नामांकित पार्षद हुए जिनमे
श्रीमती प्रतिमा देवांगन
दुर्गा शंकर प्रजापति
गौरव तिवारी शामिल है.
नगर पंचायत भखारा में 3 पार्षद नामांकित हुए जिनमे
संतोष साहू
किशोर सिंह गौर
दिनु निर्मलकर शामिल है.

*स्थानीय राजनीति में बढ़ेगी सक्रियता*

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नामांकित पार्षदों की नियुक्ति से नगरीय निकायों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं जनप्रतिनिधि वर्गों से जुड़े लोगों को अवसर मिलने से स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इन नियुक्तियों के बाद संबंधित निकायों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है तथा नव-नामांकित पार्षदों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!