Uncategorized

जिला जेल धमतरी का औचक निरीक्षण कर विधायक ओंकार साहू ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नालियों की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

धमतरी- विधायक ओंकार साहू ने गुरुवार को जिला जेल धमतरी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा प्रबंधन तथा भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया।
विधायक श्री साहू ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए बंदियों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की कुछ नालियों में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने एवं नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जेल में सभी आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाए। श्री साहू ने कहा कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार एवं पुनर्वास का केंद्र भी है। उन्होंने बंदियों के कौशल विकास, शिक्षा, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण एवं अन्य सुधारात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि उनकी समाज की मुख्यधारा में पुनर्वापसी सुगम हो सके।
विधायक श्री साहू ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण के साथ बंदियों के अधिकारों और सुविधाओं का संरक्षण प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा विधायक श्री साहू को जेल में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।निरीक्षण के दौरान विधायक ओंकार साहू, कांग्रेस जिला महामंत्री आकाश गोलछा, जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!