विभिन्न स्कूलों व आंगनबाडिय़ो में बच्चों को नवकार महिला मंडल द्वारा प्रदान की गई कपड़े, जूते, कॉपी व पेन
मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से सेवा कार्यो को दिया जा रहा अंजाम

धमतरी। नवकार महिला मंडल द्वारा लगातार दीन दुखियो, जरूरतमंदों की सेवा विगत कई वर्षों से की जा रही है इस कड़ी में अब मंडल अपने जन्मदिन, सालगिरह, तपस्या आदि जैसे शुभ अवसर पर बाहर पार्टी आदि न करके उस दिन को भी जरूरतमंदों की सेवा में अर्पित कर रही है और इस पल में उन्होंने कई बार पहले भी पंखे ,पेन, चॉकलेट, कपड़े आदि बांट कर अपने शुभ दिन को और यादगार बना लिया था इसी तरह इस बार भी नवकार मंडल ने 200 नए कपड़े, 100 पेन, 100 कॉपी, 50 स्कूली जूते, केंद्रीय शासकीय प्राथमिक शाला बाजार पारा लोहारसी, केंद्रीय उच्चतर स्कूल , केंद्रीय शासकीय प्राथमिक शाला लोहारसी , मकेश्वर वार्ड स्कूल सिहावा चौक के आंगनबाड़ी के छात्र-छात्राएं एवं आंगनबाड़ी के बच्चे लाभान्वित हुए नवकार महिला मंडल द्वारा यह पहल सभी लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर रही है और प्रेरणा देती है कि इसी तरह सभी लोग अपनी इच्छा अनुसार अपने ऐसे शुभ दिन पर लोगों की सहायता करते रहे। मंडल ने 300 पुराने कपड़ों का भी वितरण किया और इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन दास कामेश्वर पटेल सर सुजान निशाद संध्या आंगनबाड़ी एवं मंडल की सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए सभी ने इस पुनित कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष संतोष मिन्नी, सचिव कुसुम गोलछा, कोषाध्यक्ष शकुन पींचा,कंचन चोपड़ा, रचना रानू सुराणा, अंजू लोढ़ा, विभा मिन्नी एवं आदि मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।