Uncategorized

प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डीपीएस के डायरेक्टर धीरज अग्रवाल को जन्मदिन पर मिलीं शुभकामनाएं, शिक्षा एवं समाजसेवा में योगदान की सराहना

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच, अनुशासित कार्यशैली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए धमतरी जिले में विशेष पहचान रखते हैं श्री अग्रवाल

धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) धमतरी के डायरेक्टर धीरज अग्रवाल के जन्मदिन पर जिले भर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। उनके शुभचिंतकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना की।
धीरज अग्रवाल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच, अनुशासित कार्यशैली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए धमतरी जिले में विशेष पहचान रखते हैं। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
शुभचिंतकों ने कहा कि श्री अग्रवाल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सहभागिता निभाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान जिले के लिए प्रेरणास्रोत माना जाता है।
जन्मदिन के अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि धीरज अग्रवाल सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होते रहें। जिलेवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके सतत प्रयासों से धमतरी के विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का लाभ मिलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!