Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश

खरतुली से शुरू हुई यात्रा परसतराई, लोहरसी, मुजगहन होते हुए रत्नाबांधा में हुई संपन्न

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ खरतुली से हुआ। इसके बाद यात्रा परसतराई, लोहरसी, मुजगहन होते हुए रत्नाबांधा पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रभक्ति के जनआंदोलन का रूप ले चुका है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रहित और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है.
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया।भाजपा आमदी मंडल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता से यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!