डीईओ की अध्यक्षता में कर्मचारी संघो की परामर्शदात्री समिति बैठक सम्पन्न :वरिष्ठ के रहते हुए कनिष्ठ को प्राचार्य प्रभार का मुद्दा गरमाया

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी मधुलिका तिवारी की अध्यक्षता में एवं सहायक संचालक वर्मा तथा कुरूद, नगरी, धमतरी, मगरलोड बीईओ की उपस्थिति में में जिला धमतरी के विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के साझा मंच सर्व शैक्षिक मंच जिला धमतरी के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व शैक्षिक मंच जिला धमतरी की ओर से 28 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। सर्व शैक्षिक मंच की ओर से सौंप गए
ज्ञापन में प्रमुख रूप से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने,जिले में एनजीओ की अनावश्यक दखलअंदाजी पर रोक लगाने, बोर्ड कक्षाओं के मासिक परीक्षाओं के आयोजन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयां को निराकृत कर ज्यादा परीक्षाओं के स्थान पर अध्ययन,अध्यापन के लिए ज्यादा अवसर प्रदान करने, रिक्त पदों पर भर्ती, सहायक शिक्षकों से प्रधान पाठक एवं लिपिक संवर्ग के पदों पर पदोन्नति, समयमान वेतनमान संबंधी कार्यवाही, वरिष्ठ के रहते हुए कनिष्ठ शिक्षक को प्राचार्य प्रभार नहीं देने,लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का शीघ्र भुगतान, सेवा पुस्तिका का समयबद्ध संधारण एवं सत्यापन, अर्जित अवकाश की गणना, सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति शाखा में अनावश्यक विलंब पर रोक लगाने की मांग की गई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल, अनुकंपा नियुक्ति, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के आबंटन जारी करने लेनदेन होने पर रोक लगाई जाने, मान्यता प्राप्त चिकित्सालय में इलाज करने के बाद रेफरल लेटर की आवश्यकता नहीं होने के बाद में भी कार्यालय द्वारा रेफरल लेटर मंगाने की प्रक्रिया बंद की जावे, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल शाखा प्रभारी परिवर्तन करने, शिक्षक एलबी संवर्ग की संविलियन पूर्व अर्जित अवकाश यथावत रखने, नियमित और स्थायी यूडीटी की वरिष्ठता को पहले रखकर एल बी संवर्ग के साथ वरिष्ठता सूची का जिले में संयुक्त रूपसे प्रकाशन हो। साथही सेवा पुस्तिका का सत्यापन संबंधित डीडीओ के माध्यम से कराने, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शनिवार को प्रातः कालीन शाला संचालन आदेश जारी करने, बीईओ धमतरी के कार्य प्रणाली के आधार पर हटाने संबंधी,
मंच ने ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों में डिजिटल सुविधाएं बढ़ाने, शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य कम कराने, संकुल समन्वयकों की नियुक्ति नियमानुसार करने तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया।
इसके साथ ही हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी दूर करने, 2008 के सेटअप को आवश्यकता के अनुरूप संशोधित करने, शहरी विद्यालयों में भी केन्द्राध्यक्ष व्यवस्था में आवश्यक सुधार, जिले में शिक्षा विभाग में आरक्षण रोस्टर का शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप अक्षरक्ष: पालन करने,बैकलॉग भर्ती हेतु आरक्षण रोस्टर की तैयारी सुनिश्चित करने,शिक्षा विभाग मेंअनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम, स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की कमी दूर करने, सेजस विद्यालयों के नियमित कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से नियमित भुगतान करने,व्यायाम शिक्षकों के लिए पृथक बजट प्रावधान जैसी मांगें भी रखी गईं।
मंच ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर समयबद्ध एवं सकारात्मक कार्रवाई आवश्यक है। प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षक अपने मूल दायित्व अर्थात गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए अनावश्यक प्रशासनिक दबाव एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों को कम किया जाना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी मैडम द्वारा समस्त मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा कर अपने अधिकार क्षेत्र के समस्त मांगों को यथासंभव निराकरण करने हेतु आस्वस्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से चंदूलाल चंद्राकर जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ , जिला अध्यक्ष,डॉ. भूषण लाल चंद्राकार जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ,अमित महोबे जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, खुमान सिंह ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ, ओंकार वर्मा शिक्षक संघ,दिनेश सोनकर छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, दौलत ध्रुव अध्यक्ष सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन, दिनेश पांडे अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ, दयालु राम साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, टी आर नागवंशी अध्यक्ष प्राचार्य मंच, गेवाराम नेताम जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक संघ, ममता ठाकुर के शारीरिक शिक्षा ,शिक्षक संघ, योगेश लुनिया शिक्षक संघ,जसपाल सिंह खनूजा समन्वयक संघ जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी गण सहित विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के जिला पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
