Uncategorized

गांव में नशे का सामान बेचने की शिकायत पर अर्जुनी पुलिस की सख्त कार्यवाही

ग्रामीणों को धमकाकर मारपीट पर आमादा हुआ आरोपी,पुलिस ने की तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी

ग्राम परसुली निवासी करण कुमार डहरिया, 22 वर्ष के द्वारा गांव में नशे का सामान बेचने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किए जाने पर उसके द्वारा विवाद किया गया। मामले की शिकायत थाना अर्जुनी में प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा 12 अगस्त 2026 को ग्राम परसुली पहुंचकर शिकायतकर्ताओं एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही थी।इसी दौरान शिकायतकर्ताओं को देखकर आरोपी करण कुमार डहरिया उत्तेजित हो गया तथा मेरे खिलाफ थाना अर्जुनी में शिकायत क्यों किए हो कहते हुए शिकायतकर्ता तोमेश्वर निषाद एवं धनवा राम महिलांगे के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लगातार उग्र होकर दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट करने की स्थिति में बना रहा।
आरोपी के इस आचरण से मौके पर शांति भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्थिति को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। साथ ही धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी भी ली गई, जिसमें तत्काल कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। हालांकि, नशे का सामान बेचने संबंधी लगातार प्राप्त शिकायतों एवं मौके पर आरोपी द्वारा उत्पन्न की गई अशांति की स्थिति को देखते हुए वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!