श्री वृन्दावन धाम की झांकी से झूम उठा धमतरी का आमापारा

झांकी में श्रद्धालुओं को श्री बांके बिहारी लाल जी, श्री राधा रमण जी, श्री राधा वल्लभ जी, श्री प्रेमानंद जी महाराज आदि के करवाए जा रहे हैं दिव्य दर्शन
धमतरी – बालकला मंदिर गणेशोत्सव समिति, आमापारा चौक, धमतरी द्वारा पिछले 68 वर्षों से लगातार स्वयं निर्मित भव्य झांकियों का निर्माण किया जा रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष गणेशोत्सव 2026 में समिति द्वारा श्री वृन्दावन धाम की मनोरम झांकी का निर्माण किया गया है।
इस झांकी में श्रद्धालुओं को श्री बांके बिहारी लाल जी, श्री राधा रमण जी, श्री राधा वल्लभ जी, श्री गोपेश्वर महादेव जी, श्री लाडू गोपाल जी, श्री हरि विट्ठल जी, श्री काली देह जी, निधिवन एवं पूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज के दिव्य दर्शन करवाए जा रहे हैं।
समिति के प्रमुख बिशेषर पटेल एवं प्रकाश शर्मा ने बताया कि बालकला मंदिर की भव्यता हमारे द्वारा निर्मित झांकी में दिखती है। पूर्व में भी हमारे समिति के द्वारा एक से बढ़कर एक स्थल झांकी बनाई गई है जिसमे अमरनाथ धाम, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, रामेश्वर धाम, अयोध्या धाम, श्रीश्याम खाटू धाम आदि बनाई गई और वर्षों पुरानी इस परंपरा को हम आज भी निभा रहे हैं। समाज के हर वर्ग, चाहे वह संपन्न हो या दीन-हीन, जो किसी कारणवश तीर्थ धाम नहीं जा पाता, उनके लिए बालकला मंदिर सदैव इसी प्रकार तीर्थ धामों की झांकी बनाता रहेगा।
झांकी निर्माण से लेकर समिति के समस्त कार्यों में देवेंद्र यादव पिंकी, लक्ष्मीनारायण नाग, विजय पटेल, दिलीप पटेल, प्रहलाद पटेल, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, गोलू यादव, राजू चौबे, गोपाल पटेल, लखन पटेल, अमर जसवानी, प्रमोद पटेल, पूरन नाग, पंकज नाग, मानव यादव, बब्बू राजवानी, मुकेश कोसरिया, देवेंद्र ढीमर, जिगर आहूजा एवं समस्त वार्डवासियों का विशेष योगदान रहा।समिति ने समस्त धमतरी वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर श्री वृन्दावन धाम के दर्शन लाभ लेने की अपील की है।उपरोक्त जानकारी समिति के दिलीप पटेल द्वारा प्रेषित की गई है.