Uncategorized

गणेश विसर्जन को लेकर रुद्रेश्वर मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग व्यवस्था

भीड़ को व्यवस्थित करने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए जिला प्रशासन ने किए आवश्यक इंतजाम

धमतरी- गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रुद्रेश्वर मंदिर परिसर के पास बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने तथा विसर्जन स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
बैरिकेटिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं के आवागमन एवं विसर्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग एवं बैरिकेटिंग व्यवस्था का पालन करें, नदी एवं जलाशय के गहरे हिस्सों में न जाएं तथा प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!