Uncategorized

शहर में बढ़ी सायकल, पेट्रोल व छुटपुट सामानों की चोरी

सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद होने के बाद भी पकड़ में नहीं आते चोर


धमतरी। शहर में लगातार छुटपुट चोरी की घटनाएं हो रही है। जिस पर रोक नहीं लग पा रही है। साथ ही चोरी की घटनाएँ बढ़ी है जिसमें सायकल चोरी प्रमुख है। शहर में लंबे समय से सायकल चोरी की घटनाएं हो रही है। कई बार सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है। बाउजूद इसके चोरी पर लगाम नहीं लग पा रहा है।
बता दे कि सायकल सहित अन्य छुटपुट सामानों की चोरी को इसलिए बढ़ावा मिलता है क्योंकि कम कीमत के सामानों की चोरी पर थाने में शिकायत दर्ज कराने से परहेज करते है। नतीजन पुलिस भी इस दिशा में जांच कार्रवाई नहीं करती ऐसे में चोरो के हौसले बुलंद हो जाते है और छुटपुट सामानों की चोरी के बाद बड़े व कीमती सामानों पर हाथ साफ भी कर सकते है।
बढ़ी पेट्रोल चोरी
शहर में लंबे समय से पेट्रोल चोरी की वारदात हो रही है। कई बार यह चोरी कैमरे भी कैद हुई है। अक्सर देर रात जब लोगो की आवाजाही नहीं होती तब सूनेपन का फायदा उठाकर चोर गाडिय़ों से पेट्रोल की चोरी करते है। चर्चा है कि यह चोरी अक्सर नशेड़ी किस्म के युवक होते है जो नशे आदि की जरुरतों को पूरा करने के लिए छुटपुट चोरी को अंजाम देते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!