कुरुद में सटोरियां गिरफ्तार,3,100 नगद सहित सट्टा-पट्टी जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने धोबनी तालाब स्थित आंगनबाड़ी भवन के पास सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों को हार-जीत का दांव लगवाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कुरुद पुलिस की टीम ने धोबनी तालाब स्थित आंगनबाड़ी भवन के पास घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोगों से रुपये-पैसे लेकर हार-जीत का दांव लगवाते हुए अंकों के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध रूप से सट्टा खिलाते पाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से नगदी एवं सट्टा खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की।गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कश्यप पिता स्व. छबीलाल कश्यप 65 वर्ष,निवासी सरोजनी चौक, कुरुद, जिला धमतरी से 3,100 रूपये नगद,सट्टा-पट्टी एवं अंकों का हिसाब लिखा कागज,1 डॉट पेन जब्त किया गया.
आरोपी प्रकाश कश्यप के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।