Uncategorized

दिव्यांगजन सहायतार्थ अंतराकला की प्रस्तुति 21 दिसंबर को

धमतरी। अंतरा कला परिषद् जिला धमतरी एवं भारतीय जैन संगठना महिला शाखाा जिला धमतरी द्वारा संयुक्त रूप से दिव्यांगजन सहायतार्थ भूले बिसरे गीतों की सुरमयी शाम का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर रात्रि 8.30 बजे से विमल टाकिज धमतरी में आयोजित किया जा रहा है। अंतरा कला परिषद् के संरक्षक डॉ.श्रीदेवी चौबे एवं सचिव डॉ. प्रदीप कुमार साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताये कि अंतरा कला परिषद् धमतरी द्वारा विगत 30 वर्षों से जनसहयोग से दिव्यांगजनों के सहायतार्थ हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी चिन्हांकित दिव्यांगजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान की जावेगी। आज आधुनिकता की दौड़ में लोग पुराने गानों को भूलने लगे है, पुराने गीत यथार्थ व अर्थपूर्ण होती है जो व्यक्ति के मानसिक व शारीरिक थकावट को दूर कर देती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुराने गीतों को सुनकर तरोताजा करने का एक अवसर प्राप्त हो जाता है। इस वर्ष मुंबई के कलाकारो द्वारा भूले बिसरे गीतों के माध्यम से सुरमयी शाम की प्रस्तुती देगें। भारतीय जैन संगठना महिला शाखाा जिला धमतरी के अध्यक्ष सूर्या लुंक्कड़ ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करते हुए भूले बिसरे गीतों का सुरमयी शाम का आनंद प्राप्त करने हेतु उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!