Uncategorized

घने कोहरे में दुर्घटना के खतरे को देखते हुए निगम ने सुबह 5.30 बजे शुरु किया पशु पकड़ो महाअभियान

आयुक्त के निर्देश पर सड़काें पर उतरी टीम

धमतरी- धमतरी नगर निगम की ओर से लगातार पशु पकड़ो महा अभियान देर रात चल रहा। आयुक्त विनय कुमार और उपायुक्त पी सी सार्वा ने ठंडी में अल सुबह कोहरे से होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए सुबह भी आवारा पशु पकड़ने का निर्देश दिए है, जिस पर निगम की टीम ने शनिवार सुबह 5.30 बजे से ही पशुओं को पकड़ने निकली, आयुक्त और उपायुक्त ने इसका अवलोकन भी किया। नगर निगम की और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शेर खान, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री चंदेल एवं पशु पकड़ो टीम,पशुओं को पकड़ने के लिए सुबह 5 बजे ही नगर निगम के बाहर एकत्र हुए। टीम के द्वारा नेशनल हाईवे सिहावा चौक,मकई चौक,रत्नबंधा चौक अंबेडकर चौक तक कार्यवाही करते हुए करीब 15 मवेशी पकड़ा गया। जिसे अर्जूनी स्थित गौठान ले जाया गया। आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि ठंडी में कोहरे की वजह से वाहन चालकों को पशु नजर नहीं आने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसको ध्यान में रखते हुए आज पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की गई है जो आगे भी जारी रहेगा। पशु पकड़ने में सुनील सोलंके, बंसी दीप, गोविंद पात्रे, पवन हिरवानी, रुद्र निकेतन यादव, गोपाल यादव, करण महर सहित अन्य निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!