Uncategorized

कोतवाली व अर्जुनी पुलिस के बेहतर तालमेल से पुलिसिंग हो रही बेहतर

कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी, अर्जुनी प्रभारी राजेश मरई लगातार अपराधो की रोकथाम व निराकरण में हो रहे सफल

जुआ, सट्टा, अवैध शराब, चाकुबाजी, चोरी सहित अन्य अपराधो पर कर रहे लगातार कार्रवाई


धमतरी। जिले के दो प्रमुख थाने सिटी कोतवाली व अर्जुनी में पुलिसिंग को बेहतर बनाए रखने में दोनो थाना प्रभारी लगातार सफल हो रहे है। अपराधो के रोकथाम व निराकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। इसी का परिणाम है कि दोनो थानो अन्तर्गत कानून व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। ज्ञात हो कि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश तिवारी व अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश मरई जब से पदस्थ हुए है तब से आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दे रहे है। जिससे अपराधों के ग्राफ में लगातार कमी आ रही है। वहीं घटित होने वाले अपराधों पर सफलता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दे कि सिटी कोतवाली जिले के सबसे प्रमुख थाना माना जाता है। यह अपराध व राजनीति सहित अन्य गतिविधियों के मामले में संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में यहां कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखना एवं अपराधों के रोकथाम व अपराधियों पर अंकुश बड़ी चुनौती रहती है। लेकिन उक्त चुनौती पर थाना प्रभारी खरा उतर रहे है। किसी भी अपराध या कानून व्यवस्था के संबंधित सूचना पर तत्काल मौके पर उपस्थित होकर तत्काल कार्रवाई करते है। शहर में पेट्रोलिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने लगातार जुटे रहते है। स्वयं ही पेट्रोलिंग कर पुलिसिंग को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसी प्रकार अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश मरई भी बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते है। अर्जुनी थानान्तर्गत शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रो में पुलिसिंग बेहतर बनाए रखने की चुनौती पर खरा उतर रहे है। उक्त ग्रामीण क्षेत्रो में विशेष मौको तीज, त्यौहारी, चुनाव आदि पर कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने में सफल रहे है। ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार पेट्रोलिंग, प्रत्येक गांव में सूचना तंत्र पुख्ता कर अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने जुटे रहते है। श्री मरई न सिर्फ अर्जुनी थाने बल्कि कोतवाली थाना अन्तर्गत होने वाली विविध आयोजनो के शांतिपूर्ण सम्पन्नता व अपराधों के रोकथाम में भी सक्रिय भूमिका निभाते है। उल्लेखनीय है कि दोनो ही थाना प्रभारियों द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब, चाकुबाजी, चोरी, गांजा बिक्री अवैध खोमचा व शराब खोरी आदि अपराधो पर सत्त जांच कार्रवाई करते है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!