Uncategorized

जिला शिक्षा अधिकारी गांधी ने शासकीय स्कूलों का निरीक्षण

दर्ज संख्या से उपस्थिति कम को लेकर पालकों से संपर्क करने शिक्षकों को दिए निर्देश

धमतरी। डीईओ द्वारा समस-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में डीईओ टीआर जगदल्ले शासकीय उमावि रूद्री में औचक निरीक्षण में पहुंचे। जहां आवश्यक जानकारी लेने उपरांत शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं बोर्ड परीक्षा में बच्चों को मेरिट में लाने माइक्रो प्लान बनाकर पढ़ाई कराने निर्देश दिये। साथ ही हर सप्ताह पालकों से संपर्क कर बच्चों के शिक्षा- दीक्षा की जानकारी लेने निर्देशित किया। पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी गांधी आश्रम प्राथमिक शाला पहुंचे। जहां दर्ज संख्या से उपस्थिति कम को लेकर पालकों से संपर्क करने शिक्षकों को निर्देश दिये। साथ ही बच्चों को विद्यार्थी डायरी जल्द बांटने निर्देशित किया। वहीं डीईओ द्वारा बनबगौद क्षेत्र के कमार बस्ती में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला लिटिपारा का निरीक्षण किया गया। जहां के बच्चे के पालकों को उन्होंने समझाइस दी कि जब गांव में शाला भवन है तो दूसरे गांव में भेजना उचित नहीं है। इस पर पालकों ने विचार कर जल्द इस संबंध में जानकारी देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!