Uncategorized

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कुरुद में निकाली गई तिरंगा शोभायात्रा

विधायक अजय चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई हुए शामिल

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत कुरूद नगर में संत गुरु घासीदास चौक में पूजा अर्चना करते हुए मां चंडी मंदिर से तिरंगा झंडा की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें उपस्थित कुरूद विधायक अजय चंद्राकर सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा की नेत्रियों ने भारत माता की जय, तिरंगे झंडे की जय, जय हिंद -जय भारत के नारे लगाते हुए ,पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। यह विशाल तिरंगा झंडा यात्रा चंडी मंदिर से थाना चौक दीनदयाल उपाध्याय चौक, पुराना बाजार, गांधी चौक होते हुए नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर ज्योति चंद्राकर, त्रिलोक चंद जैन, भानू चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, भारती पंचायन,भोजराज चंद्राकर जितेन्द्र चंद्राकर,कृष्णकांत, भारत भूषण पंचायम, संजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!