Uncategorized

दीपावली पर्व के लिए सजा बाजार, हो रही जमकर खरीददारी

रेडीमेड होम डेकोरेटेड सामान की डिमांड ज्यादा, रंगोली, दीये, ग्वालिन देवी की भी हो रही खरीदी

शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक भीड़ ज्यादा, सड़क पर आवागमन हो रहा बाधित
धमतरी। दीपावली पर्व नजदीक है। पर्व को अब मात्र कुछ दिन का ही समय शेष रह गया है। ऐसे में लोग जोर शोर से पर्व की तैयारियों में जुट गये है। इसका असर है कि शहर के बाजार दुकानों में भीड़ बढ़ गई है। सामान्य जरुरत के सामानों के साथ ही अन्य नये नये सजावटी सामानों की डिमांड पहले से ज्यादा हो रही है। ज्ञात हो कि शहर के मां विंध्यवासिनी मंदिर से लेकर सदर बाजार होते हुए घड़ी चौक तक दीपावली बाजार गुलजार है। विशेषकर गोलबाजार, बालक चौक के आसपास दीपावली स्पेशल डेकोरेटेड सामाग्रियों की बिक्री हो रही है। बता दे कि दीपावली पर्व के पूर्व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पर्व के पूर्व रंग रोगन सफाई की जाती है। साथ ही घरों, प्रतिष्ठानों को सजाया जाता है। इस बार भी दीपावली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह उमंग है।

इसलिए पर्व को खुशियों के साथ मनाने लोग खरीददारी कर रहे है। कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक, बर्तन, आटोमोबाईल, बाजार में रौनक है। इसके अतिरिक्त रेडीमेड होम डेकोरेटेड सामान की डिमांड ज्यादा है। बाजार में कई तरह के आकर्षक डेकोरेटेड आईटम कम दाम पर मिल रहे है। जिसे लोग हाथो हाथे खरीद रहे है। दीपावली पर घरों, प्रतिष्ठानों को रोशनी से जगमग किया जाता है। इसलिए परम्परागत कुम्हारों द्वारा हाथों से बनाये गये मिट्टी के दीयों के साथ ही फैंसी दीयों की बिक्री भी हो रही है। साथ लक्ष्मी पूजन हेतु ग्वालीन देवी लोग श्रद्धापूर्वक खरीद रहे है। दीपावली पर्व पर रंगोली का विशेष महत्व होता है। लोग कई दिन पूर्व से ही घरों के बाहर रंगोली बनाते है। इसलिए रंगोली की बिक्री भी हो रही है। घरों,दुकानों को रोशनी से जमगम करने एलईडी लाईटे लगाई जा रही है। दीपावली पर्व के पहले ही शहर रोशनी से जगमगाने लगा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!