यूपीएससी, पीएससी सहित अन्य सरकारी पदों की तैयारी व भारतीय सेना से जुड़कर देश सेवा हेतु छात्र छात्राओं को किया गया प्रेरित
बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन

बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल व रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आकाश सिन्हा,डायरेक्टर एंड फाउंडर सीजी एस्पायर अकैडमी धमतरी व भू. पू. सैनिक सुनील जॉन कोषाध्यक्ष, बंटी केसरी । इस अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यूपीएससी पीएससी अन्य सरकारी पदों की तैयारी हेतु गाइडेंस व भारतीय सेना से जुड़कर देश सेवा हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अमित साहू ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर ने छात्रों को सिविल सर्विसेज परीक्षा की महत्व व करियर हेतु चयन के लिए प्रेरित करते हुए किया। तत्पश्चात आकाश सिन्हा द्वारा छात्रों को यूपीएससी पीएससी के सिलेबस से संबंधित जानकारी दी गई और मोटीवेट किया गया तथा स्वाध्यायन के माध्यम से सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अलावा स्नातक के बाद विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए भू.पू. सैनिक व वर्तमान में सहायक शिक्षक सुनील जॉन ने बताया कि सेना में कार्य एक पेशा से बढ़कर जीवन जीने का एक तरीका है। सी आपको अनुशासित करती है साथ ही आपको विभिन्न आयाम तक सोचने की क्षमता प्रदान करती है। सेवा में न केवल सैनिकों की आवश्यकता होती है अपितु विभिन्न प्रकार के पद जैसे ड्राइवर,डॉक्टर, रेडियो ऑपरेटर आदि पदों पर भी छात्र चयनित होकर देश सेवा में सहयोग कर सकते हैं। मंच का संचालन सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक पाठक सिर उपस्थित रहे ।
आगे भी सीजी एस्पायर अकैडमी इसी तरह कि प्रोग्राम निरंतर चलाने की बात कही और आगे बचो को फ्री गाइडेंस कि लिए भी बात किए ।
