Uncategorized

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वि‌द्यार्थियों को सम्मानित करने देहली पब्लिक स्कूल में स्कॉलर बैज सेरेमनी का भव्य आयोजन

वि‌द्यालय के 47 वि‌द्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर वि‌द्यालय व जिले को किया गौरवान्वित

धमतरी-देहली पब्लिक स्कूल, धमतरी में गुरुवार 17 अप्रैल को स्कॉलर बैज सेरेमनी बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह का उद्‌देश्य शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ठ अकादमिक प्रदर्शन करने वाले वि‌द्यार्थियों को सम्मानित करना था।समारोह का शुभारंभ टीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि वि‌द्यालय के निर्देशक धीरज अग्रवाल, निर्देशिका श्रीमती निधि अग्रवाल तथा वि‌द्यालय के प्रशासक शैलेश बाजपेयी ने संयुक्त रूप में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात वि‌द्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं शास्त्रीय संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वि‌द्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष वि‌द्यालय के 47 वि‌द्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो न केवल वि‌द्यालय के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले वर्ष वि‌द्यालय 100 प्रतिशत सफलता दर हासिल करेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि जो विद्याथी लगातार तीन वर्षों तक स्कॉलर वैध प्राप्त करेंगे, उन्हें विशेष रंग के बलेजर और अतिरिक्त सम्मान प्रदान किया जाएगा।निर्देशक धीरज अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में कहा, छात्रों की यह उपलब्धि न केवार उसके लिए बल्कि स्कूल और अभिभावकों के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में और भी वि‌द्यार्थी इस संघ पर सन्मानित होगे।निर्देशिका श्रीमती निधि अग्रवाल ने विद्‌यार्थियों की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति की और बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रशासक श्री शैलेश बाजपेयी ने वि‌द्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, समय प्रबंधन और स्व-अनुशासन के महत्व पर बल दिया।समारोह के अंत में मेधावी वि‌द्यार्थियों को स्कॉलर बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों, शिक्षकों और छात्री की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम का संचालन वृधि शमी और भवी जैन ने अत्यंत कुशलता एवं आत्मविश्वास के साथ किया, जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शको ने सराहना की। मंच संचालन की उनकी शैली ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।समापन अवसर पर वि‌द्यालय के समन्वयक रोहित शर्मा ने सभी अतिथि, शिक्षको एवं अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने वि‌द्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रतिभा को मंच प्रदान करते है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!