Uncategorized

ट्रेक्टर में सवार होकर रेत लाने गए 14 वर्षीय बालक की पहिये से कुचल कर मौत


धमतरी। आज एक दर्दनाक दुर्घटना घटी जिसमे एक बालक की मौत हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार जिले में धमतरी जिले के देवपुर गांव में 14 वर्षीय बालक बुदेश साहू पिता होलाराम साहू अपने घर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए रेत लाने के ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहा था बताया जा रहा है कि मृतक ट्रैक्टर के सामने हिस्से में बैठा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर पड़ा और सामने पहिये से कुचल गया. जिससे उसकी मौत हो गई.हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। ट्रैक्टर भी जप्त किया गया है। धमतरी के रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस संस्था द्वारा मृतक को जिला अस्पताल मरचुरी लाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!