Uncategorized

सेवा भाजपा का संस्कार है – उमेश साहू

कुकरेल मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न


धमतरी । भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल का सेवा पखवाड़ा कार्यशाला माडमसिल्ली में आयोजित किया गया । सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत उद्बोधन किया ,तत्पश्चात बैठक के प्रभारी उमेश साहू जिला मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी टेलेश्वर ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा मंडल कुकरेल के प्रभारी विकल गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक प्रभारी उमेश साहू ने कहा कि सेवा भाजपा का संस्कार है। सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती 2 अक्टूबर तक संपन्न करना है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य ,स्वच्छता, रक्तदान शिविर ,स्वास्थ्य शिविर ,एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के जीवनी पर कार्यक्रम, भाजपा के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर विभिन्न आयोजन तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस बैठक में प्रमुख रूप से अजय ध्रुव, वासु गंजीर महामंत्री , जयराम नेताम मंत्री, हेमलाल ध्रुव सोसायटी अध्यक्ष ,मनोज कुमार नेताम ,श्यामलाल सेन ,अशोक पटेल ,भीषम कुमार साहू, वनलाल साहू, शत्रुघ्न साहू, लखन लाल, हेमलाल साहू ,सत्तू राम साहू ,ऋषि राम नेताम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!