Uncategorized

पहली रोटी गाय के नाम संस्था ने एक अतिरिक्त मशीन का किया शुभारंभ किया

समाजसेवी एवं सेवादार अनिल बरडिया और पूर्व विधायक लेखराम साहू ने बताया रोटी की बढ़ती मांग को पूरा करने लगाई गई है एक और मशीन

समाजसेवी एवं सेवादार अनिल बरडिया कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने बताया कि लोगों द्वारा दिन-ब-दिन रोटी की मांग बढ़ती जा रही है मांग को देखते हुए सेवादार अनिल बरडिया द्वारा पूजा कर नारियल तोड़कर अतिरिक्त एक और मशीन का शुभारंभ किया गया ताकि रोटी के मांग के अनुसार पूर्ति कर लोगों को संतुष्ट किया जा सके. अशोक राइस मिल बस स्टैंड के पीछे धमतरी के प्रांगण में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक संचालित पहले रोटी गाय की सेवादार सदस्य प्रदीप जैन मुकेश वैध योगेश महावर लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद प्रदीप छाजेड़ जितेंद्र साहू रवि कश्यप नितेश पटेल लिलेश जैन लंकेश ठाकुर इस संस्था की शुरुआत वर्ष 2025 दिवाली के दिन से पहली रोटी गाय की शुरुआत की गई सबसे पहले 30 किलो आटा से शुरूआत किया गया था जो अभी 5 क्विंटल आटा तक पहुंच गई है रोटी मशीन से बनाई जाती है जो सुंदर और अच्छी तरह से बनकर निकलती है और रोटी चारामा लखनपुरी कुरूद धमतरी शहर अब तो भानु प्रतापपुर कांकेर तक भी जाने लगा है इस मशीन को सही रूप से चलाने के लिए रोटी बनाने में पांच लोगों की जरूरत अनिवार्य रूप से पड़ती है जिसमें शहर के जागरुक व्यक्ति नित्य सहयोग कर रहे हैं.
लेख राम साहू ने बताया कि एक मशीन में 13 से 14 हजार रोटी बन रही थी लेकिन रोटी की मांग इतना बढ़ रही है की एक मशीन से काम नहीं चल रही है इसलिए आज अतिरिक्त एक और मशीन लगाया गया ताकि रोटी के पूर्ति हो सके मैं शहर वासियों से निवेदन करता हूं कि इस संस्था से जुड़कर सेवा में अपना सहभागिता निभाएं और अपने जीवन को सफल बनाएं मैं संस्था के सभी सदस्य को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं की बहुत ही पुण्य के काम की शुरुआत किए है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!