पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय की है संकल्पना : रंजना साहू

धमतरी। एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत नरहरपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर रंजना साहू सहित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, तपस्या और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, उन्होंने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को केंद्र में रखते हुए ऐसी विचारधारा प्रस्तुत की, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की परिकल्पना निहित है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि ह्यएकात्म मानववादö केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि मानव जीवन और समाज के सर्वांगीण विकास का दर्शन है, पंडित दीनदयाल जी का मानना था कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सम्मान, अवसर और खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए।
