Uncategorized

गुंडो ने मचाया उत्पात, पिता-पुत्रो पर चाकू से हमला, घर पर बरसाए र्ईंट पत्थर

आरोपियों को पकडऩे बनी पुलिस टीम, 1 हिरासत में बाकियों की सरगर्मी से हो रही तलाश

दानीटोला वार्ड में बदमाशो का आतंक, वार्डवासी दहशत में, लोगो में पनप रहा आक्रोश

धमतरी। शहर के बीच दानीटोला वार्ड में 4 अक्टूबर की रात बदमाशो ने आतंक मचाया। खुलेआम हथियार लहराए, पिता-पुत्रो पर जानलेवा हमला किया। गाली गलौच कर पूरे मोहल्ले को जला देने की धमकी दी। काफी देर तक हंगामा कर दहशत फैलाते रहे।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात दानीटोला बरपारा निवासी धनीराम साहू 55 वर्षो उनके दो पुत्र टोमेन्द्र साहू 27 वर्ष व गुलशन साहू 26 वर्ष के घर के बाहर दो युवक आए और गाली गलौच करते हुए ईट पत्थर फेंकने लगे इस दौरान धनीराम और गुलशन घर के भीतर कुछ देर पथराव करने के बाद आरोपी चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद 5-7 लोग पुन: आए और घर पर पत्थराव शुरु कर दिया। जिसके पश्चात घर वाले बाहर निकले तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला शुरु कर दिया। धनीराम और गुलशन साहू पर चाकू और राड से वार किया गया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए वहीं टोमेन्द्र साहू साहू के सिर पर भी पत्थर से हमला किया गया। बदमाशो के हंगामे पीडि़तो के चीख पुकार के बाद मोहल्लेवासी घरो से बाहर निकलने लगे जिसके पश्चात आरोपी मौके से भाग निकले।
तालाब में मछली चोरी के आरोप पर आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
बता दे कि आरोपियों ने पीडि़त के घर पहुंचने व वारदात को अंजाम देने के दौरान पीडि़तो पर तालाब में मछली चोरी का आरोप लगाने की बात कही और वारदात को अंजाम दिया। बता दे कि शहर के दानीटोला वार्ड ही नहीं बल्कि कई अन्य वार्ड है जहां इस प्रकार बदमाश व नशेड़ी युवकों का ग्रुप सक्रिय है। जो मामूली बात जानलेव हमला व मारपीट पर उतारु हो जाते है।
हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज – कोतवाली टीआई राजेश जगत
चर्चा के दौरान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 109 (1), 296, 391 (2), 3 (5) बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त धाराएं हत्या का प्रयास, गाली गलौज, व जान से मारने की धमकी की धाराएं है। पुलिस टीम बनाई गई है जो आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी को कल ही हिरासत में लिया गया था शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
गैरकानूनी कार्यो व असामाजिक तत्वो की जानकारी पुलिस को दे, सूचना देने वालो के नाम रहेंगे गोपनीय -एसपी भावना पाण्डेय

एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने कहा कि असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर पुलिस ठोस कार्रवाई कर रही है। उक्त मामलो में ठोस कार्रवाई नियमानुसार होगी। उन्होने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराधों के रोकथाम व नियंत्रण में आम नागरिको का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। नागरिक किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्यो व असामाजिक तत्वो, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे। पुलिस सूचना देने वालो का नाम गोपनीय रखेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!